शुक्रवार, दिसम्बर 8, 2023
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार23/03/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

23/03/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

23/03/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सिकंदराबाद के भोइगुदा में कबाड़ के गोदाम में भीषण अगलगी हादसे में बिहार के मजदूरों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया।

👉 समाजवाद आन्दोलन के प्रखर नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर लोहिया उद्यान, कंकड़बाग में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें शत्-शत् नमन किया। उन्होंने कारगिल चौक के पूर्व उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने पाटलिपुत्रा बस टर्मिनल की कार्यकारिणी समिति के साथ बैठक की एवं कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मघड़ा में आयोजित होने वाले मां शीतला स्थान मेला की पूर्व तैयारी को लेकर स्थल का भ्रमण किया एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 बिहार दिवस 2022 के शुभ अवसर पर नवादा के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने सदर अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर उपस्थित अधिकारियों को भी रक्तदान हेतु प्रेरित किया।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने बिहार दिवस सह अंग महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने किला परिसर स्थित राजेन्द्र उद्यान में वृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश दिया।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री हिमांशु कुमार राय ने बिहार दिवस के अवसर पर उच्च विद्यालय घोसी, लखावर में नवनिर्मित स्टेडियम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बिहार और झारखंड के स्थानीय टीमों के बीच एक सद्भावना फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी