शुक्रवार, दिसम्बर 8, 2023
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार10/07/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

10/07/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

10/07/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा वन महोत्सव, 2023 राज्यस्तरीय समारोह का शुभारंभ किया गया। उन्होंने मुख्य सचिवालय परिसर में मॉलसी पौधा का रोपण भी किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री तेजप्रताप यादव एवं मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी समेत कई अन्य वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार से झारखंड के अलग होने के बाद बिहार का हरित आवरण क्षेत्र 9 प्रतिशत ही रह गया था। हरित आवरण क्षेत्र बढ़ाने के लिए वर्ष 2012 से हमलोगों ने पौधारोपण करना शुरू किया। उसके बाद वर्ष 2019 में जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरूआत कराकर हमलोगों ने इसको और आगे बढ़ाया। राज्य का हरित आवरण अब बढ़कर 15 प्रतिशत हो गया है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज जो कार्यक्रम की शुरूआत की गयी है, इसके अंतर्गत दो माह के अंदर 4 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण किया जाएगा। हम चाहते हैं कि राज्य का हरित आवरण क्षेत्र जल्द-से-जल्द 17 प्रतिशत हो जाए।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु ई-रिक्शा (सारथी रथ) को झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह रथ आज से पूरे जिले में घूम-घूम कर जनसंख्या नियंत्रण हेतु लोगों को प्रेरित करेगा।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत दायर द्वितीय अपील वादों की सुनवाई हुई। उन्होंने प्राप्त कई आवदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

👉 कैमूर के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में विद्युत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को राजस्व बढ़ाने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी की अध्यक्षता में निर्माणाधीन NH-107 के कार्य एजेंसी एवं NH पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने NH के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 मधेपुरा के जिलाधिकारी श्री विजय प्रकाश मीणा ने शंकरपुर प्रखंड के कारी अनंत उच्च माध्यमिक विद्यालय, मधेली बाजार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री अमन समीर की अध्यक्षता में सदर अनुमंडल अंतर्गत प्रखंडों के सभी उच्च विद्यालयों के प्रधानाचार्य के साथ बैठक हुई। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक महौल बनाने हेतु पहल करने में आपसी समन्वय की आवश्यकता होगी, तभी जाकर विद्यालय में उच्च स्तरीय गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन का कार्य हो पाएगा।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी