शुक्रवार, दिसम्बर 8, 2023
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार03/07/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

03/07/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

03/07/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 आज महीने के पहले सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई फरियादियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से अपनी समस्याओं की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये ।

👉 बिहार में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि पराली जलाना, स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए काफी हानिकारक है। उन्होंने कहा कि पराली जलानेवाले लोगों को समझाईये। लोगों को प्रेरित करें कि वे पराली नहीं जलायें, इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम होने के साथ-साथ खेती भी बर्बाद होती है।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में प्रसव पूर्व निदान तकनीक (विनियमन एवं दुरूपयोग निवारण) अधिनियम, 1994 के अंतर्गत सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में अल्ट्रासाउण्ड अनुज्ञप्ति के बारे में विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिया गया।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने राजकीय राजगीर मलमास मेला को लेकर स्थल का जायजा लिया तथा साधु-संत और पंडा समिति के साथ बैठक की। उन्होंने मेले के सफल आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 सीवान के जिलाधिकारी श्री मुकुल गुप्ता के नेतृत्व में बालू घाटों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। उन्होंने अवैध उत्खनन पर अंकुश लगाने हेतु संबंधित अधिकारियों को लगातार छापेमारी करने के निर्देश दिये।

👉 कैमूर के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में योजना विकास विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कब्रिस्तान घेराबंदी एवं मुख्यमंत्री मंदिर चाहरदीवारी निर्माण योजना के कार्य प्रगति की जानकारी ली।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी ने अनुमंडलीय अस्पताल, सिमरी बख्तियारपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 किशनगंज के जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में भूमि विवाद की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भूमि विवाद से जुड़े मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी