बिहार की आज की प्रमुख खबरें
29/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अज़हा का त्योहार असीम आस्था का त्योहार है। ख़ुदा के हुक्म पर बड़ी से बड़ी कुर्बानी के लिये तैयार रहना इस त्योहार का आदर्श है।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. मुंगेरी लाल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कुल 80 फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं समाधान हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी और पुलिस अधीक्षक ने बालगृह संस्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर आश्रय स्थल करिहो का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तटबंध की सतत् निगरानी के निर्देश दिये।
👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने राजकीय मलमास मेला की तैयारी को लेकर ब्रह्मकुण्ड,सरस्वती कुण्ड, सरस्वती नदी, वैतरणी नदी एवं वैतरणी घाट के जीर्णोद्धार कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मलमास मेले के दौरान श्रद्धालुओं हेतु वैतरणी घाट पर यात्री शेड, सहायता केंद्र एवं मेडिकल कैम्प की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
👉 कैमूर के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में दैनिक जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कुल 23 फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं समाधान हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 सीतामढ़ी के जिलाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नदियों के जलस्तर एवं नाव के सुरक्षित परिचालन पर नजर रखने के निर्देश दिये।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar