शुक्रवार, दिसम्बर 8, 2023
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार21/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

21/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

21/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 सूबे में संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं अन्य आपदाओं की पूर्व तैयारियों को लेकर राज्य सरकार सजग एवं सतर्क है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया है कि बाढ़ से सुरक्षा हेतु बचे हुए सभी कटाव निरोधक कार्य एवं बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य मॉनसून से पहले पूर्ण करें। नदियों के गाद की उड़ाही एवं शिल्ट हटाने को लेकर तेजी से कार्य करें। इससे बाढ़ का खतरा कम रहेगा और नदियों की जल संग्रहण क्षमता भी बढ़ेगी, जिससे सिंचाई कार्य में और सुविधा होगी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि आपदाओं से बचने के लिए हर चीज पर नजर रखनी है और पूरी तरह से सतर्क रहना है। मुस्तैदी के साथ सभी लोग लगे रहेंगे तो आपदा की स्थिति में लोगों को राहत मिलेगी। सभी संबद्ध विभाग जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर वस्तुस्थिति की जानकारी लें और उसके आधार पर कार्य करें।

👉 पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर, ज्ञान भवन में 22 और 23 जून को दो दिवसीय G-20 बैठक के अंतर्गत L-20 की बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें श्रमिक हितों से जुड़ी नई पॉलिसी पर विचार किया जाएगा, जिसमें देश एवं विदेश के कई प्रतिनिधिगण शामिल होंगे।

👉 अरवल की जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में आज ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर गांधी मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिले के कई वरीय अधिकारीगण एवं आमजन शामिल हुए।

👉 बक्सर के जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार अग्रवाल ने बाल गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थित बच्चों से मिलकर उनकी समस्याओं से बारे में सुना तथा समाधान हेतु उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के कार्यों का समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण/समान/ समावेशी शिक्षा सुनिश्चित कराने तथा शैक्षणिक गतिविधियों का सतत् अनुश्रवण के निर्देश दिये।

👉 सीवान के जिलाधिकारी श्री मुकुल कुमार गुप्ता ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को दी जाने वाले स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में 316 नीलाम पत्र वाद का निष्पादन किया गया है। जिससे कुल 04 करोड़ 21 लाख 32 हजार राशि की रिकवरी की गई है ।

👉 किशनगंज के जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने लंबित दाखिल-खारिज मामलों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी