बुधवार, दिसम्बर 6, 2023
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार10/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

10/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

10/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 किसानों को हरसंभव सहायता पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि सात निश्चय-2 के अंतर्गत हर खेत तक सिंचाई का का पानी पहुंचाने के लिए कार्य जारी है। उत्तर बिहार में हमेशा बाढ़ की स्थिति बनी रहती है। इसके समाधान को लेकर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमलोगों का मकसद है कि फसलों के उत्पादन के साथ-साथ किसानों की आमदनी भी बढ़े।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत लखनपुरा में स्टेट हाइवे, 106 पर हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया। मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज के निर्देश दिए, साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

👉 बिहार में बिजली की पीक डिमांड पूरा करने पर ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव एवं बीएसपीएचसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री संजीव हंस ने सभी अभियताओं को बधाई देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव के मार्गदर्शन और दूरदर्शिता के कारण पीक डिमांड करना संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने आधारभूत संरचना को इतना सुदृढ़ किया कि राज्य के पीक डिमांड को पूरा करने सक्षम हुए।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील वादों की सुनवाई हुई। उन्होंने प्राप्त कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं समाधान हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 अररिया की जिलाधिकारी श्रीमती इनायत खान की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने प्रखंडवार खरीफ फसल आच्छादन के निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये।

👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने बाल सुधार गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 कैमूर के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कुल 129 फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं त्वरित निष्पादन हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने उर्वरक की आवश्यकता, उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर सतत् निगरानी के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी