बुधवार, दिसम्बर 6, 2023
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार07/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

07/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

07/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद की 22वीं बैठक हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से आपदा की स्थिति एवं विविध कार्यों में लोगों की मदद की जाती है। कोरोना वायरस से मृत्यु होने पर मृतक के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख रुपये की राशि की मदद दी गयी। मुख्यमंत्री राहत कोष की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से बाढ़ राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों को बर्तन, वस्त्र आदि के मद में 600 रुपये प्रति व्यक्ति की दर से मदद दी जाती है, इसे अब बढ़ाकर 1000 रुपये कर दें। बाढ़ के दौरान राहत शिविरों में लड़की के जन्म लेने पर 15 हजार रुपये एवं लड़के के जन्म लेने पर 10 हजार रुपये का भुगतान किया जाता है। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि शेष बचे बाढ़ आश्रय स्थलों का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करें।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार पटना स्थित हज भवन में हज यात्रियों की रवानगी के पूर्व आयोजित दुआइया मजलिस में शामिल हुए। उन्होंने सभी हज यात्रियों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि हज यात्रा पर जिन लोगों को जाने का अवसर मिलता है, उन्हें पहले से ही शुभकामनाएं मिल गयी होती है। आप सभी वहां परिवार के साथ-साथ बिहार और देश की तरक्की के लिए दुआ करेंगे। सभी एकजुट रहकर अपने-अपने धर्म का सम्मान करें, हम यही चाहते हैं।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार की अध्यक्षता में आगामी 4 जुलाई, 2023 से आरम्भ हो रहे श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने मेले के सफल आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 बक्सर के जिलाधिकारी श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में नीलाम पत्र वादों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने लंबित नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जमाबंदी अपडेशन, भू-अर्जन, भूमि की उपलब्धता आदि कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन ने संभावित बाढ़ से बचाव को लेकर शहरी सुरक्षा तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने तटबंध के सुदृढ़ीकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने अंचल कार्यालय, मरौना का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने फसल आच्छादन, उर्वरक उपलब्धता, पशुपालन, उद्यान, विद्युत, सिंचाई, हर खेत तक पानी एवं जल संचयन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी