शुक्रवार, दिसम्बर 8, 2023
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार04/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

04/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

04/06/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कबीर जयंती के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि संत कबीर हिन्दी साहित्य के भक्ति कालीन युग में ज्ञानाश्रयी – निर्गुण शाखा की काव्य धारा के प्रवर्तक थे। इनकी रचनाओं ने हिन्दी प्रदेश के भक्ति आन्दोलन को गहरे स्तर तक प्रभावित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीर का जीवन दर्शन एवं उनकी काव्य रचना प्रेरणादायक है और हम सभी के लिये अनुकरणीय है।

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र के बाइपास पर हुए भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया। उन्होंने इस सड़क हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए, साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

👉 बिहार में हरित आवरण बढ़ाने हेतु राज्य सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण अभियान की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक में निर्देश दिये कि पहाड़ी क्षेत्र के निचले भागों में जल संग्रहण के लिए जो जगह बनायी गयी हैं, उन जगहों पर भी पौधारोपण कराएं। उन्होंने कहा कि जो पौधे पहले से लगाएं गये हैं उनके सर्वाइवल के लिए सभी जरूरी उपाय करें।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि बिहार ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल है। हमलोगों ने सभी धर्म स्थलों को विकसित किया है। उन्होंने कहा कि ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु योजनाबद्ध ढंग से काम करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यटकों को सारी जानकारी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ठीक से देने की व्यवस्था कराएं ताकि वे विरासत को समझें- जानें।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने विभाग से जुड़े़ योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये ।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी ने शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित समर कैंप,2023 का उद्घाटन किया गया। उन्होंने सफल आयोजन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने बरियारपुर प्रखंड के झौआ बहियार पंचायत का भ्रमण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने दाखिल खारिज, परिमार्जन एवं अतिक्रमणवाद के संबंध में कार्य प्रगति की जानकारी ली।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देेश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी