सोमवार, दिसम्बर 4, 2023
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार26/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

26/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

26/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 सूबे में स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु राज्य सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमने स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई कदम उठाए हैं। हमलोगों ने यहां अस्पतालों की संख्या बढ़ाई है और सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज की बेहतर व्यवस्था की गई है। पहले यहां मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों की संख्या 6 थी जो अब बढ़कर 11 हो गयी है। हम चाहते हैं कि सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनाएं।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि पटना में एम्स बनाया गया है, वहां पर मरीजों का बेहतर इलाज हो रहा है। उन्होंने कहा कि पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल सबसे पुराना अस्पताल है। इसको विश्वस्तरीय अस्पताल बनाया जा रहा है जहां 5400 बेड उपलब्ध रहेगा। इसका पुनर्निर्माण कार्य 3 फेज में हो रहा है।

👉 माननीय सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा कर-कमलों द्वारा ‘मिथिला चित्रकला का सिद्धांत’ पुस्तक का विमोचन किया गया। इस मौके पर लेखक राकेश कुमार झा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास पर्षद की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि जिला खनिज फाउंडेशन की राशि से विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए सभी प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है।

👉 गया के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम ने टेकारी प्रखंड में तिल की खेती का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गया जिले की मिट्टी एवं जलवायु तिल की खेती के लिए बहुत ही उपयुक्त है। इससे तिलकूट व्यवसायियों को जिले में ही उच्च गुणवत्ता का तिल मिलेगा।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने योजनाओं के सफल संचालन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 बक्सर के जिलाधिकारी श्री अंशुल अग्रवाल ने ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता नीलाम पत्र वादों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने बकायादारों से ऋण की वसूली सुनिश्चित कराने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 कैमूर के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये 37 फरियादों की समस्याएं सुनी एवं समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला तकनीकी समन्वय समिति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने हर घर नल का जल योजना से जुड़े कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी