सोमवार, दिसम्बर 4, 2023
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार24/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

24/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

24/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा खरीफ महाभियान, 2023 का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर उन्होंने 36 प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर सभी जिलों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव और कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने खरीफ महाभियान, 2023 कार्यक्रम के विभिन्न अवयवों से संबंधित ‘पुस्तिका’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रचार रथ किसानों को खरीफ फसलों की तकनीकी जानकारी एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देगा।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा, 2022 में सफल अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा में टॉप फोर में लड़कियां ही रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना से संबंध रखने वाली सुश्री इशिता किशोर ने प्रथम स्थान एवं बक्सर की सुश्री गरिमा लोहिया ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त कर राज्य का नाम रौशन किया है। देश की बेटियों की यह सफलता आधी आबादी को प्रेरणा प्रदान करेगी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने वज्रपात से 06 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आपदा कि इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने सभी मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मालूम हो कि मंगलवार को वज्रपात से दरभंगा में 03, बेगूसराय में 02 एवं वैशाली जिले में 01 व्यक्ति की मौत हुई है।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा सुनिश्चित कराने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में पंचायत उप निर्वाचन, 2023 के पूर्व तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 कैमूर के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में दैनिक जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने प्राप्त 27 आवेदनों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने विद्यालयों में सकारात्मक बदलाव हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जिलास्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 अरवल की जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न प्रखंडों में निर्माणाधीन WPU की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी