बुधवार, दिसम्बर 6, 2023
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार18/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

18/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

18/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के जन्मदिन पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य के पुलिस थानों एवं इकाइयों के लिए 576 पुलिस वाहनों के लोकार्पण कार्यक्रम में कहा कि पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्यक्षमता एवं दक्षता और बढ़ेगी, साथ ही विधि व्यवस्था के संधारण में सहूलियत होगी।

👉 लघु जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री रवि परमार मनुभाई ने नालंदा जिला में विभाग से जुड़े विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर और पुलिस अधीक्षक के साथ रिव्यू मीटिंग कर कार्ययोजना की जानकारी ली तथा कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 कैमूर के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, अधौरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला अभियोजन समिति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने वैशालीगढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में और तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत सदर प्रखड के टीकारामपुर पंचायत का दौरा किया। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी की अघ्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के सफल संचालन हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल ने छौड़ादानो एवं बनकटवा प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यलय का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों की जांच के क्रम में संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी