शुक्रवार, दिसम्बर 8, 2023
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार15/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

15/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

15/05/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 आज महीने के तीसरे सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई फरियादियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से अपनी समस्याओं की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये ।

👉 सूबे में संभावित बाढ़, सुखाड़ एवं अन्य आपदाओं की पूर्व तैयारियों को लेकर राज्य सरकार सजग एवं सतर्क है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ से सुरक्षा हेतु बचे हुए सभी कटाव निरोधक कार्य एवं बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य मॉनसून से पहले पूर्ण करें। नदियों के गाद की उड़ाही एवं शिल्ट हटाने को लेकर तेजी से कार्य करें। इससे बाढ़ का खतरा कम रहेगा और नदियों की जल संग्रहण क्षमता भी बढ़ेगी, जिससे सिंचाई कार्य में और सुविधा होगी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि आपदाओं से बचने के लिए हर चीज पर नजर रखनी होगी और पूरी तरह से सतर्क रहना होगा। मुस्तैदी के साथ सभी लोग लगे रहेंगे तो आपदा की स्थिति में लोगों को राहत मिलेगी।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री वैभव चौधरी ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, सिमरी बख्तियारपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने सरकार के विकासात्मक योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिये।

👉 अरवल की जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जीविका के कार्यो की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने जिले के प्रखंडों में जीविका दीदियों के लिए नर्सरी खोलने, जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत मत्स्य पालन, नीरा का प्रचार-प्रसार, दीदी की रसोई एवं ग्रामीण बाजार को वित्तीय रूप से लाभदायक बनाने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। उन्होंने अवैध बालू लदे वाहनों की जांच एवं ओवरलोडिंग को रोकने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय कारा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 बक्सर के जिलाधिकारी श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में नगर विकास विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने विभाग से जुड़े योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी