बिहार की आज की प्रमुख खबरें
03/04/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 सूबे में शिक्षा क्षेत्र को और बेहतर बनाने हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के सामान्य परिषद् की प्रथम बैठक में बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय भवन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय में अगर पद सृजन की और आवश्यकता हो तो उसकी व्यवस्था करें।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय में शिक्षकों एवं स्टाफ की कमी नहीं होनी चाहिये। बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें और जहाँ कोई समस्या दिखे या कुछ सुझाव हो तो विभाग को तुरंत जानकारी दें ताकि उस पर त्वरित कार्रवाई हो सके।
👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील वादों की सुनवाई हुई। उन्होंने प्राप्त कई परिवादों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।
👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा की अध्यक्षता में फसल अवशेष प्रबंधन हेतु जिलास्तरीय अंतर्विभागीय कार्य समूह की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित विभागों को अपने दायित्वों का निर्वहन एवं किसानों को अधिक से अधिक जागरूक करने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय के नेतृत्व में जिला निरीक्षण समिति के सदस्यों द्वारा पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया। उन्होंने आहार तालिका का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्वक भोजन उपलब्ध करवाने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अधीक्षक को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में जीविका समूह द्वारा संचालित नीरा बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि अच्छे गुणवत्ता वाले नीरा का संग्रहण करें, अच्छे गुणवत्ता वाला नीरा स्वस्थ के लिए लाभदायक होता है।
👉 किशनगंज के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान को लेकर समीक्षा बैठक ही। उन्होंने अभियान के सफल आयोजन हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कुल 69 फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं समाधान हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar