बिहार की आज की प्रमुख खबरें
21/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रसिद्ध शहनाई वादक भारत रतन उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ाँ की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान रहा।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव में स्थित ईंट-भट्ठे की चिमनी की दीवार गिरने से हुई दुर्घटना में 4 महिला मजदूरों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि यह घटना बेहद दुःखद है। ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें। उन्होंने श्रम संसाधन विभाग को मृतक मजदूरों के परिजनों को सभी अनुमान्य सहायता देने के निर्देश दिये। साथ ही घायलों का समुचित इलाज कराने को भी कहा।
👉 शिक्षा विभाग द्वारा बिहार बोर्ड 12वीं के तीन संकायों का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (बीएसईबी) ने आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया। माननीय शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने परीक्षा परीणाम घोषित किया। बिहार बोर्ड इंटर 2023 का कुल रिजल्ट 83.07 फीसदी रहा है। कला संकाय का रिजल्ट 82.4 फीसदी, वाणिज्य संकाय का परिणाम 93.85 फीसदी तथा विज्ञान संकाय का रिजल्ट 83.92 फीसदी रहा है। बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षा में विज्ञान में आयुषी नंदन, कॉमर्स में सौम्या और कला संकाय में मोहनिसा ने परीक्षा में टॉप किया है।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बिहार दिवस, 2023 को लेकर समीक्षा बैठक की। साथ ही उन्होंने गांधी मैदान में स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बिहार दिवस के सफल आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में अंचल अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने ऑनलाइन म्यूटेशन, भू-लगान, परिमार्जन, CWJC/MJC, अभियान बसेरा, दखल-देहानी, अतिक्रमण, सरकारी भवन हेतु भूमि, भू-अभिलेख, शिकायतों का निष्पादन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।
👉 नवादा की जिलाधिकारी श्री उदिता सिंह की अध्यक्षता में आगामी रामनवमी त्योहार, 2023 को लेकर बैठक हुई। उन्होंने शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।
👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत बैजनाथपट्टी गाँव में बने मद्य निषेध ग्रुप सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती लिपि सिंह समेत कई अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के तकनीकी पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने जिले के जर्जर सड़कों तथा एनएच 80 तथा एनएच 33 की मरम्मती सहित पेयजल तथा विद्युत आपूर्ति के संबंध में चर्चा की।
👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में गर्म हवाएं हवाएं एवं लू से बचाव हेतु बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar