बुधवार, दिसम्बर 6, 2023
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार04/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

04/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

04/03/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने महान साहित्यकार स्व. फणीश्वरनाथ रेणु की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी l इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कंकड़बाग स्थित पार्क में उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दीl

👉 किसानों के विकास हेतु राज्य सरकार प्रतिब्द्ध है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि सात निश्चय-2 के अंतर्गत कृषि क्षेत्र से संबंधित कई तरह के काम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने स्वयं सहायता समूह का गठन कराया और जीविका दीदी नामकरण किया। जीविका दीदियां कृषि, पशुपालन सहित अन्य जीविकोपार्जन के कार्य बेहतर ढंग से कर रही हैं।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने प्राप्त कुल 36 आवेदनों में से कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये 16 फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं समाधान हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में अनुकंपा पर चौकीदारों एवं दफादारों के आश्रितों की नियुक्ति हेतु चयन समिति की बैठक हुई। उन्होंने अनुकंपा पर चौकीदारों / दफादारों के आश्रितों की नियुक्ति हेतु कई आवश्यक निर्णय लिये गये।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में कब्रिस्तान की घेराबंदी कार्य को पूर्ण करने के लिए समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कुल 50 फरियादियों की समस्याएं सुनी एवं संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला सर्वे कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी