बिहार की आज की प्रमुख खबरें
13/02/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के दौरान 25वें दिन रोहतास और औरंगाबाद जिले का दौरा किया। उन्होंने ग्राम मोकर, सासाराम और ग्राम कंचनपुर, औरंगाबाद में विकास कार्यों का जायजा लिया।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा रोहतास के पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग बालिका आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया गया। उन्होंने आवासीय विद्यालय, मोकर में अवस्थित जल जीवन हरियाली तालाब का लोकार्पण तथा छात्राओं के साथ संवाद भी किया।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा समाधान यात्रा के दौरान रोहतास जिला के सासाराम सदर प्रखंड स्थित ग्राम सेमरा का भ्रमण किया गया। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा समाधान यात्रा के दौरान औरंगाबाद जिला के बारूण प्रखंड स्थित कंचनपुर पंचायत सरकार भवन एवं अन्य पंचायत सरकार भवनों का उद्घाटन किया गया।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने औरंगाबाद जिला के बारूण प्रखंड स्थित पंचायत जीविका कार्यालय, कंचनपुर का हस्तांतरण कर राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभुकों से संवाद किया।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बिक्रम प्रखंड में पैक्स एवं राईस मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने धान अधिप्राप्ति के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये।
👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत द्वितीय अपील वादों की सुनवाई हुई। उन्होंने प्राप्त कुल 8 आवेदनों में से 6 मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।
👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार ने समाहरणालय शेखपुरा स्थित लोक सेवा केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा की अध्यक्षता में ग्रामीण कार्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सभी लघु खनिजों के रॉयल्टी जमा करने के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar