बिहार की आज की प्रमुख खबरें
27/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 21 एजेंडों पर मुहर लगाई गयी।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बिहार कैबिनेट ने आगामी बजट सत्र, 2023 पर मुहर लगाई है। राज्य सरकार ने 24 फरवरी से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र बुलाया है। वहीं विभिन्न विभागों में नये पदों के सृजन हेतु बिहार कैबिनेट ने मंजूरी दी है।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने Pulmonology critical care unit का उद्घाटन किया। इस मौके पर डॉ. ए.ए.हई, निदेशक, सर्जरी विभाग, पारस समेत कई वरीय चिकित्सकगण मौजूद रहे।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने तारामंडल, पटना के सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया। इस मौके पर विभागीय मंत्री श्री सुमित सिंह समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने सरमेरा प्रखंड के धनवाडीह में धनायन नदी पर तटबंध निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने तटबंध के सुदृढ़ीकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिले के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के भवन निर्माण की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूर्ण कराने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में आन्तरिक संसाधनों की बैठक हुई। उन्होंने अपर समाहर्त्ता एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकसित बिहार के सात निश्चय के तहत बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता और कुशल युवा कार्यक्रम के प्रगति की जानकारी ली।
👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आगामी इंटर परीक्षा, 2023 को लेकर जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कदाचार मुक्त,शांतिपूर्ण एवं सफल संचालन हेतु अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar