सोमवार, दिसम्बर 4, 2023
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार14/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

14/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

14/01/2023 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व लोगों के लिए सुख, शान्ति और समृद्धि लायेगा। मुख्यमंत्री ने इस पर्व को हर्षोल्लास, पारस्परिक स्नेह एवं सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील की।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिला के एकंगरसराय में पूर्व जदयू अध्यक्ष स्व. सियाशरण ठाकुर के श्राद्धकर्म में शामिल हुए तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्व. सियाशरण ठाकुर के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।

👉 सोलर इनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और BSPHCL के पावर मैनेजमेंट सेल पीएमसी के बीच 600 मेगावाट विद्युत क्रय इकरारनामा पर हस्ताक्षर सीएमडी श्री संजीव हंस के समक्ष किया गया। इस मौके पर श्री संजीव हंस ने कहा कि हमें सौर ऊर्जा का ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर कार्बन उत्सर्जन को नियंत्रित करना चाहिए। सौर ऊर्जा के उपयोग से पेड़ों को बचाया जा सकता है। एक पेड़ 10 किलो से 40 किलो तक कार्बन को सोखता है। हमें पृथ्वी को बचाना है तो अक्षय ऊर्जा का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना होगा।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर उपलब्ध कराये गये राजधानी में 249 से ज्यादा स्थानों पर अलाव व्यवस्था की जांच की गयी। जांच के दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि 21 स्थानों पर चलाये जा रहे रैन बसेरा में लगभग 16,958 व्यक्ति आश्रय लिये हैं। सभी पंचायतों में 3,561 कंबल का वितरण किया गया है।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जिले भूमि विवाद एवं भू- अतिक्रमण से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने विभिन्न प्रखंडों से आए 60 फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की एवं समाधान हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने जिला पर्यवेक्षण गृह, दत्तक ग्रहण संस्थान, राजकीय अम्बेडकर बालक छात्रावास तथा अत्यंत पिछड़ी जाति बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं छात्रावास में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में छात्रों से फीडबैक लिया।

👉 सीतामढ़ी के जिलाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। उन्होंने आगामी गणतंत्र दिवस समारोह, 2023 की पूर्व तैयारियों को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी