शुक्रवार, दिसम्बर 8, 2023
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार27/12/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

27/12/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

27/12/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कुल 07 एजेंडों पर मुहर लगायी गयी।

👉 बिहार कैबिनेट ने नालंदा और मुजफ्फरपुर में 2 इथेनॉल इकाई लगाने हेतु नालंदा में 96 करोड़ 92 लाख रुपये एवं मुजफ्फरपुर में इथेनॉल इकाई लगाने के लिए 135 करोड़ 62 लाख रुपये की मंजूरी दी है। वहीं शिक्षा विभाग में 1674 पदों के सृजन हेतु कैबिनेट से स्वीकृति मिली है।

👉 कोरोना के नये वैरिएंट को लेकर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में कोरोना को लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है। लोग सजग और सचेत रहें। कोरोना के प्रति राज्य सरकार शुरू से ही गंभीर और संवेदनशील है।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा ने रात्रि में सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जिलास्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में जाति आधारित जनगणना, 2022 के प्रथम चरण हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि गणना दो चरणों में होना है, जिसमें प्रथम चरण में संक्षिप्त मकान सूचिकरण का काम एवं दूसरे चरण में वास्तविक जनगणना करना है।

👉 बेतिया के प्रभारी जिलाधिकारी श्री अनिल कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने किसानों को निर्धारित मूल्य पर ससमय उर्वरक उपलब्ध सुनिश्चित कराने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 मधुबनी के प्रभारी जिलाधिकारी श्री विशाल राज ने कोविड संक्रमण के संभावित खतरों से निपटने को लेकर सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

👉 नवादा की जिलाधिकारी के निर्देश पर उप विकास आयुक्त श्री दीपक कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी