बिहार की आज की प्रमुख खबरें
05/12/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 आज महीने के पहले सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई फरियादियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से अपनी समस्याओं की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सेन डॉयग्नोस्टिक के निदेशक डॉ. संदीप सेन के निधन पर गहरी शोक संवदेना व्यक्त कीl मुख्यमंत्री ने बुद्ध मार्ग स्थित आवास जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. संदीप सेन ने सेन डॉयग्नोस्टिक को आसमान की ऊंचाईयों तक पहुंचाया। डॉ. सेन द्वारा जो काम किया गया है, वह चिकित्सा के क्षेत्र में आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी होगा। उनका निधन चिकित्सकीय क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में चल रहे कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
👉 बेतिया के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में गठित विभिन्न कोषांगों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने पूर्ण स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में आगामी नगरपालिका आम चुनाव को संपन्न कराने के निर्देश दिये।
👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में एन.एच. डिविजन, मधेपुरा अंतर्गत चल रहे परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।
👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री सुहर्ष भगत की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति एवं उपलब्धि को लेकर बूथवार समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये
👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, रतनी फरीदपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निष्पक्ष भाव से काम करने के निर्देश दिये।
👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन की अध्यक्षता में आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की बैठक हुई। उन्होंने त्रैमासिक नियमित टीकाकरण की कार्य प्रगति पर विशेष बल दिया।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar