गुरूवार, मार्च 28, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार15/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

15/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

15/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कुल 12 एजेंडों पर मुहर लगाई गयी। बिहार कैबिनेट ने जातीय जनगणना की समय सीमा को बढ़ाने की स्वीकृति दी। पहले जातीय जनगणना अगले साल फरवरी 2023 तक पूरी कर लेनी थी। अब राज्य सरकार मई 2023 तक जातीय जनगणना कराएगी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक में कहा कि बिहार में उसना चावल खानेवालों की संख्या अधिक है। इसको लेकर उसना चावल के मिलों की संख्या और बढ़ाएं। उसना मिल मालिकों के साथ इसको लेकर बैठक करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि उन्हीं मिल मालिकों को धान अधिप्राप्ति से जोड़ें जो उसना चावल को ज्यादा से ज्यादा उपलब्ध करा सकेंगे। धान उन्हीं मिलरों को दें जो उसना चावल दे सकें।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी फील्ड में जाकर किसानों के बीच प्रचार-प्रसार कराएं तथा पराली जलाने से नुकसान के संबंध में बताएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पराली जलाने से वातावरण खराब हो रहा है इसको लेकर सभी लोग सतर्क रहें।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मैथिली के प्रसिद्ध साहित्यकार आचार्य सोमदेव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आचार्य सोमदेव का निधन मिथिला, मिथिला भाषा एवं साहित्य के लिए गहरी क्षति है। उन्होंने कहा कि मैथिली कविता संग्रह ‘सहसमुखी चौक पर’ के लिए उन्हें 2002 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने मेट्रो रेल परियोजना के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परियोजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को खाद्यान्न उठाव एवं वितरण निर्धारित समय सीमा के अंदर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला साप्ताहिक की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सरकार के विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 किशनगंज के जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने लंबित कार्यों को शीघ्र ही निपटाने हेतु सभी अंचलाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में गंगाजल आपूर्ति योजना को लेकर राजगीर में होटल, शैक्षणिक संस्थानों एवं अस्पताल प्रबंधकों के साथ बैठक हुई। उन्होंने गंगाजल आपूर्ति योजना के सफल क्रिन्यावन को लेकर चर्चा की।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी