Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार09/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

09/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

09/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के नवचयनित सहायक प्राध्यापक (असैनिक) एवं पंचायती राज विभाग के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री श्री सुमित कुमार सिंह, पंचायती राज मंत्री श्री मुरारी प्रसाद गौतम, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के द्वारा हमलोगों ने हर जिले में एक-एक अभियंत्रण महाविद्यालय और 46 पॉलिटेक्निक संस्थानों का प्रावधान कर दिया है। लगभग सभी जगह निर्माण कार्य पूर्ण है और पढ़ाई की जा रही है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब सब लोगों को बिहार में ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध हो गयी है। उन्होंने कहा कि जितने लोगों की बहाली की जरूरत है उनकी बहाली जल्दी ही की जाएगी। डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस सहित अन्य विभागों में जितनी बहाली की जरूरत होगी वो शीघ्र पूरी की जायेगी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव की जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने उप मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय के सिमरिया गंगा धाम में कल्पवास मेले का निरीक्षण किया एवं पूजा-अर्चना की।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित गति से लोन की स्वीकृति एवं वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

👉 अररिया की जिलाधिकारी श्रीमती इनायत खान की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने डोर स्टेप डिलिवरी सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अपराध पीड़ित कल्याण समिति की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में गंगा विकास समिति की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि हम सभी को नदियों को प्रदूषणमुक्त रखने का संकल्प लेना चाहिए।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिलास्तरीय कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने मौसम एवं फसल स्थिति, उर्वरक, फसल क्षति, पशुपालन, उद्यान, विद्युत, सिंचाई, हर खेत को पानी, जल संचयन, तालाब बंदोबस्ती आदि योजनाओं की कार्य प्रगति को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने जिले के अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय