शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार07/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

07/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

07/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 आज महीने के दूसरे सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई फरियादियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से अपनी समस्याओं की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रसिद्ध साहित्यकार, समालोचक एवं जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे बिहार के गोपालगंज निवासी मैनेजर पांडेय जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनके निधन से साहित्यिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं नगर आयुक्त ने कार्तिक पूर्णिमा, 2022 को लेकर कलेक्ट्रेट घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के सफल आयोजन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में जिला उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। उन्होंने पात्र किसानों को उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय तथा माननीय मुख्यमंत्री ई-डैशबोर्ड से संबंधित लंबित परिवाद की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने लंबित आवेदनों का ससमय निष्पादित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने कार्तिक पूर्णिमा, 2022 के अवसर पर गंगा स्नान हेतु हाजीपुर नगर परिषद क्षेत्र के सभी घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 रोहतास के जिलाधिकारी श्री धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में ‘नशा मुक्त बिहार जागरूकता दौड़’ का आयोजन किया गया। उन्होंने दौड़ में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ से दशम स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया।

👉 किशनगंज के जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गाछपाड़ा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय संचालन के दौरान छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति पंजी की जांच की।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी