Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार06/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

06/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

06/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार शनिवार को राजगीर में आयोजित 554वें प्रकाश पर्व महोत्सव में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजगीर में पंच पहाड़ है, जहां वृक्षारोपण कराया गया है। बहुत जल्द ही राजगीर में गंगाजल शुद्ध पेयजल के रूप में लोगों और संस्थानों को उपलब्ध होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बोधगया और गया में भी गंगाजल शुद्ध पेयजल के रूप में लोगों को मिलेगा। उस पर भी तेजी से काम चल रहा है।

👉 101 वीं गवर्निंग कौंसिल मीट के मौके पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चाहे बिल्डिंग बने, सड़क बने, पुल बने, उसका निरंतर मेंटेनेंस होना चाहिए। इसके लिए कंसर्न विभाग को निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए जितने लोगों की बहाली करनी है, करें।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत उप विकास आयुक्त के नेतृत्व में चयनित 166 पंचायतों के जन प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

👉 किशनगंज के जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स और परिवहन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारित करने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की।

👉 जहानाबाद के जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने “मैं भी जागरूक” कार्यक्रम के लिए 4 जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ पूरे नवम्बर माह तक जिले के गांव-गांव में भ्रमण करेंगे तथा ग्रामीण को बैंकिंग गतिविधियों, साइबर फ्रॉड से बचने के प्रति जागरूक करेंगे।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह ने 10वां विद्यापति महोत्सव, 2022 की तैयारी एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु विद्यापतिधाम कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

👉 बेगूसराय के जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने खरीफ विपणन मौसम, 2022-23 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति, कृषि टास्क फोर्स, फसल अवशेष प्रबंधन तथा किसान पुरस्कार वर्ष 2020-21 से संबंधित समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय