शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार04/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

04/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

04/11/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को नेहरू पथ स्थित पुनाईचक के समीप निर्माणाधीन नेहरू पार्क का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन पार्क में स्थापित हो रही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा, पार्क के सौन्दर्यीकरण, वृक्षारोपण, प्रकाश की व्यवस्था आदि के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

👉 मुआयना के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 14 नवंबर से पहले हर हाल में नेहरू पार्क के निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन नेहरू पार्क में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण का कार्य सुनिश्चित करें।

👉 किशनगंज के जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने गाछपाड़ा में उत्क्रमित मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय संचालन के समय छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति को देखा तथा वर्ग संचालन की जानकारी ली और प्रधानाचार्य को आवश्यक निर्देश दिए।

👉 बेगूसराय के जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने जिला उद्योग केंद्र द्वारा आयोजित मेगा क्रेडिट कैम्प में रोजगार सृजन के उद्येश्य से संचालित PMEGP, MMUY एवं PMFME योजनाओं के 172 लाभार्थियों को स्वीकृत ऋण से संबंधित दस्तावेज प्रदान किया।

👉 मुंगेर के जिला पदाधिकारी श्री नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा पूजा, काली पूजा एवं अन्य पर्व त्योहार के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली पूजा समितियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा ने उद्योग विभाग, बिहार सरकार के तत्वाधान में PMFME योजना के तहत 05 उद्यमियों, PMEGP योजना के तहत 40 उद्यमियों तथा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 26 उद्यमियों (कुल 71 उद्यमियों) को कुल 12.15 करोड़ की राशि का ऋण वितरण किया।

👉 जहानाबाद जिला के डीआरसीसी में प्रधान सचिव, उद्योग विभाग, बिहार एवं जिला पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से मेगा क्रेडिट कैम्प कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वित्तीय वर्ष 2022-23 में ऋण स्वीकृत हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

👉 अरवल जिला के इंडोर स्टेडियम में सचिव, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार एवं जिला पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से मेगा क्रेडिट कैम्प कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बैंकों के सहयोग से लाभुकों के बीच ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी