शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार29/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

29/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

29/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में शुरू की जा रही धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक की। इस मौके पर कृषि सचिव श्री एन. सरवन कुमार ने राज्य में धान के अनुमानित उत्पादन के संबंध में जानकारी दी। इस बार धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

👉समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुये कहा कि कृषि विभाग जिलावार धान उत्पादन के आंकड़ों की सटीक सूचना का संग्रहण कर शीघ्र उपलब्ध कराएं ताकि जिलावार धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि जहां धान की कटनी प्रारंभ हो चुकी है, ऐसे जिलों को चिह्नित कर वहीं से धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू कराएं।

👉मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार ने वरीय अधिकारियों के साथ नगर निगम क्षेत्र में छठ घाटों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने गंगा सागर पोखरा और नगर निगम बिल्डिंग के सामने के तालाब सहित कई घाटों पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया।

👉पूर्णिया के जिला पदाधिकारी श्री सुहर्ष भगत की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में उप विकास आयुक्त, डायरेक्टर DRDA, अनुमंडल पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया।

👉दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन की अध्यक्षता में भूमि-विवाद की सुनवाई एवं निदान को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इस मौके पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।

👉सुपौल के जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में सुपौल-अररिया नई रेल लाइन परियोजना की समीक्षा बैठक हुई। इस मौके पर उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफ किया।

👉बक्सर के जिला पदाधिकारी श्री अमन समीर ने छठ पूजा की तैयारी और विधि-व्यवस्था हेतु नाथ बाबा घाट से लेकर त्रिमुहानी घाट एवं अहिरौली घाट तक विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा ने सोनपुर मेला, 2022 की तैयारी हेतु गठित कोषांगों के वरीय प्रभारी तथा नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस मौके पर उन्होंने मेला के सफलतापूर्वक संचालन हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

👉जहानाबाद के जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय तथा पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में भूमि विवाद, खनन एवं मद्य निषेध की समीक्षा बैठक सभी अंचलाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों के साथ हुई। इस मौके पर उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी