शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार25/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

25/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

25/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना करनी है। बहुत जगहों पर हो गया है। 8 पहले से उपलब्ध था, 16 पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि हर जिले में जी.एन.एम. स्कूल, पारा मेडिकल संस्थान, 5 जिलों में फार्मेसी कॉलेज, प्रत्येक अनुमंडल में ए.एन.एम. स्कूल की स्थापना की जा रही है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल में डायबिटीज के विशिष्ट इलाज की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी का बेहतर तरीके से इलाज हो सके इसके लिए प्रयासरत हैं।

👉 श्रद्धालुओं एवं छठव्रतियों की सुविधा के लिए पटना जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। प्रमंडलीय आयुक्त श्री कुमार रवि ने जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ छठ महापर्व की तैयारियों एवं व्यवस्था को लेकर विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह ने ताजपुर में वाटर लॉगिंग/जल जमाव के कारण हो रही समस्या के निदान हेतु स्थल निरीक्षण का किया। इस मौके पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

👉 शेखपुरा के जिला पदाधिकारी श्री सावन कुमार ने सुखाड़ प्रभावित किसानों को ग्रेच्यूट्स रिलीफ (GR) का लाभ देने हेतु विमान पंचायत में किए जा रहे सर्वे कार्य का जायजा लिया।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने पदाधिकारियों की टीम के साथ हाजीपुर में गंडक नदी के किनारे विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लिया।

👉 जहानाबाद के जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने सुखाड़ प्रभावित 06 प्रखंडों के पात्र लाभुकों को विशेष सहायता सुखाड़ अनुग्रहित राशि भुगतान हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं डाटा इंट्री आपरेटर/कार्यपालक सहायक के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने छठ पर्व के पहले भुगतान करने का निर्देश दिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी