गुरूवार, मार्च 28, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार11/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

11/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

11/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में उनके आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर कहा कि हमलोग उनके स्मृति में काम करते रहते हैं। जे.पी. आंदोलन में हमलोगों ने उनके नेतृत्व में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सिद्धांतों को मानने वाले लोग हैं। उनकी इच्छा के अनुरूप ही बिहार को लगातार आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।

👉 पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री कुमार रवि और जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आगामी लोक आस्था का महापर्व छठ, 2022 के पूर्व तैयारी को लेकर पटना के घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं एवं छठव्रतियों की हरसंभव सुविधा पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डेंगू की रोकथाम एवं बचाव हेतु समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने सिविल सर्जन समेत सभी स्वास्थ्यकर्मियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने सभी अंचल अधिकारियों एवं राजस्व कर्मचारियों के साथ राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने लंबित भू-लगान, ऑनलाइन म्यूटेशन, एलपीसी एवं सरकारी परियोजना हेतु भूमि अधिग्रहण कार्य को शीघ्र ही निपटाने के निर्देश दिये।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार ने रेफरल अस्पताल, बरबीघा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान सुनिश्चित कराने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
बक्सर के जिलाधिकारी श्री अमन समीर की अध्यक्षता में आशा एवं आशा फैसिलिटेटर के चयन एवं डेंगू से बचाव को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने जिले के सभी अंचलाधिकारियों एवं पंचायत समिति के सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत सरकार भवन हेतु भूमि चयन के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सिधवलिया प्रखंड के अमरपुरा पंचायत में संभावित बाढ़ क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने नदी के किनारे बांध मरम्मती कार्यों की जांच की।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी