बिहार की आज की प्रमुख खबरें
10/10/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 आज महीने के दूसरे सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई फरियादियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से अपनी समस्याओं की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उनका निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। मुलायम सिंह यादव देश के बड़े समाजवादी नेता थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं देश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आगामी छठ महापर्व, 2022 के आयोजन हेतु तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन ने तकनीकी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कार्ययोजना में तेजी लाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने 50वां जिला स्थापना दिवस समारोह को लेकर बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समारोह आयोजन की रूप-रेखा तैयार करने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने मद्य-निषेध विभाग की समीक्षा बैठक की। वाहन जब्ती-नीलामी, बैकवर्ड लिंकेज, शराब की होम डिलीवरी पर अंकुश लगाने, वाहनों का सघन जांच एवं चौक चौराहों पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच सुनिश्चित कराने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 पूर्णिया के जिलाधिकारी श्री सुहर्ष भगत की अध्यक्षता में 7 निश्चय योजना एवं नीति आयोग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिले के रिवर साईट में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए तटबंधों का निरीक्षण किया। मालूम हो कि नेपाल में भारी बारिश के कारण गंडक नदी के जलस्तर में काफी तेजी से वृद्धि हुई है।
👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar