बिहार की आज की प्रमुख खबरें
27/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कुल 16 एजेंडों पर मुहर लगाई गयी।
👉 बिहार कैबिनेट ने फॉर्मेसी और नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को तोहफा दिया है। अब मेडिकल छात्रों की तर्ज पर फार्मेसी और नर्सिंग के छात्रों को इंटर्नशिप देने के फैसले पर मंजूरी दी है। वहीं 6 हजार 300 अमीनों की बहाली पर भी कैबिनेट ने स्वीकृति दी है।
👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री-सह-स्वास्थ्य मंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, विभागीय सचिव श्री प्रत्यय अमृत समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा नव नियुक्त पशु चिकित्सा पदाधिकारी एवं मत्स्य विकास पदाधिकारियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मो. आफाक आलम समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।
👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को डोर स्टेप डिलिवरी सुनिश्चित कराने हेतु कई आवश्यक-दिशा-निर्देश दिये।
👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिकी समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने मनरेगा, जल-जीवन-हरियाली, आवास योजना एवं नगरपालिका आम चुनाव, 2022 के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में उत्पाद, मद्य निषेध एवं खनन विभाग की समीक्षा हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। उन्होंने कुल 116 परिवादियों से प्राप्त मामले का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।
👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स, भूमि विवाद निराकरण, मद्य निषेध, कब्रिस्तान घेराबंदी एवं भू अर्जन की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar