शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार26/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

26/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

26/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। नवरात्रि के पूरे नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा विशेष महत्व है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से नवरात्रि पर्व को पारस्परिक सद्भाव, आपसी भाईचारा एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मिल जुलकर मनाने की अपील की है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

👉 राज्य में उद्योग क्षेत्र को बढ़ावा देने हेतु बिहार सरकार निरंतर प्रयासरत है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में निर्माणाधीन इथेनॉल प्लांट के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाएं ताकि यहां जल्द इथेनॉल प्लांट शुरू हो सके। मुख्यमंत्री ने प्लांट के नजदीक सड़क का चौड़ीकरण करने के निर्देश दिये, जिससे आवगमन में किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने तिरहुत कैनाल के पानी से प्लांट के बचाव के लिए बोल्डर पिचिंग कराने के भी निर्देश दिये।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि उद्यमी योजना के अंतर्गत महिला उद्यमियों को 10 लाख रु. तक की सहायता राशि दी जा रही है। इसमें से 5 लाख रु. का अनुदान तथा 5 लाख रु. ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। इससे महिलाओं को रोजगार में बढ़ावा मिलेगा और उनकी आमदनी बढ़ेगी। हमलोग चाहते हैं कि सभी लोगों को रोजगार मिले।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम तथा बिहार सेवा शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत अपील मामलों की सुनवाई की। उन्होंने प्राप्त आवेदनों में से कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन की अध्यक्षता में दुर्गापूजा (विजयादशमी), 2022 को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। उन्होंने त्योहार के दौरान बेहतर विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 के दृष्टिगत मतपत्रों के दर निर्धारण हेतु निविदा आमंत्रित पत्र के संबंध में बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दर निर्धारण हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 को लेकर सभी निर्वाची पदाधिकारियों एवं सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने चुनाव पूर्व तैयारी हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 बांका के जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सदर अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों साथ बैठक हुई। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर आवश्यक चर्चा की।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी