Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार

12/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

12/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 आज महीने के दूसरे सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई फरियादियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से अपनी समस्याओं की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने रविवार को अल्प वर्षापात से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने किसानों को सहायता देने के लिए पूरी तैयारी रखने का निर्देश दिया। साथ हीं मुख्यमंत्री ने कम बारिश की वजह से प्रभावित जिलों के प्रखंड, पंचायत एवं गांव स्तर तक सुखाड़ की स्थिति का ठीक से आकलन कराने के भी निर्देश दिये।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने रविवार को मुंगेर स्थित डकरा नाला पंप नहर योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसे पुनर्जीवित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के शुरू होने से लखीसराय और मुंगेर जिले के किसानों को सिंचाई कार्य में काफी सहूलियत होगी और उनका कृषि कार्य बेहतर ढंग से हो सकेगा।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मोतिहारी में एनएच-28 पर बैरिया देवी स्थान के निकट सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह घटना काफी दुःखद है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 05-05 लाख रू. अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के महाप्रयाण पर संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने धर्म, आध्यात्म एवं परमार्थ के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष, जत्थेदार अवतार सिंह हित के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वह अपना ज्यादातर समय सामाजिक कार्यों एवं गुरूद्वारा के सेवादान में दिया था। वह लोगों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनके निधन से सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा शिक्षा परियोजना के तत्वाधान में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित “जिला स्तरीय तरंग मेघा उत्सव, 2022” का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।

👉 सीवान के जिलाधिकारी श्री अमित कुमार पाण्डेय ने नगरपालिका आम चुनाव, 2022 को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने चुनाव से जुड़े आवश्यक तैयारियों के लेकर कई दिशा-निर्देश दिये।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को नियमित रूप से नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
हिन्दी
Exit mobile version