Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार08/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

08/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

08/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा गया में पितृपक्ष मेला, 2022 एवं मोक्षदायिनी फल्गु नदी पर विष्णुपद मंदिर के निकट “गया जी डैम” तथा सीताकुण्ड जाने हेतु पुल का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, जल संसाधन-सह-सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा समेत कई मंत्री, नेता और वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब फल्गु नदी पर रबर डैम के बनने से सालों भर दो से तीन फीट जल उपलब्ध रहेगा। कभी कोई भी असुविधा नहीं होगी। गया सबसे पौराणिक जगह है। यही वह स्थल है जिसको गया जी के नाम से जाना जाता है इसलिए रबर डैम का नाम ‘गया जी’ डैम रखा गया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री रामचंद्र मांझी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोजपुरी नृत्य संगीत को उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई। उनके निधन से नृत्य, कला एवं संस्कृति विशेषकर भोजपुरी नृत्य संगीत के क्षेत्र में काफी अपूरणीय क्षति हुई है।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने अनुमंडल कार्यालय, पटना सिटी का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण अधिनियम के तहत प्रक्रियाधीन वादों को शीघ्र निष्पादित करने के निर्देश दिये।

👉 सुपौल के जिलाधकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कराने सुनिश्चित कराने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने महुआ प्रखंड के फतेहपुर पकड़ी पंचायत के वार्ड संख्या-2 का भ्रमण किया। उन्होंने सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे स्थानीय लोगों से फीडबैक लिया।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने पात्र किसानों को डीजल अनुदान राशि की भुगतान में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने बखरी प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत का भ्रमण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विकासात्मक योजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी ली।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने दो दिवसीय श्री सोमेश्वर नाथ धाम महोत्सव, 2022 का शुभारम्भ किया। इस मौके पर माननीय विधायक श्री सुनील मणि तिवारी, गोविंदपुर, पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय