Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार06/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

06/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

06/09/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 राज्य में खेल-कूद को बढ़ावा देने हेतु सरकार निरंतर प्रयासरत है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना कराने का निर्णय लिया गया है। राजगीर में ही एकेडमी और विश्वविद्यालय भी रहेगा जहां खेल के साथ-साथ खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि पढ़ने के साथ-साथ खेल-कूद भी जरुरी है। खेलने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है और इससे जानकारी भी बढ़ेगी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गया जिले स्थित गुरूआ के पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रसाद सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि वह एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वह अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव, 2022 को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने चुनाव से जुड़े सभी तैयारियों को पूर्ण करने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में डीएलसीसी, डीएलआरसी एवं जिलास्तरीय समन्वय समिति (बैंकिग) की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत द्वितीय अपील वादों की सुनवाई हुई। उन्होंने लंबित मामले को शीघ्र ही निपटाने के निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में 10 विभागों के साथ आंतरिक संसाधन की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मोबाइल टावर वसूली, एडवरटाईजिंग, होल्डिंग टैक्स, बस स्टैंड, ट्रेड एवं लाइसेंस का वर्गीकृत करते हुए शत-प्रतिशत वसूली कराने के निर्देश दिये।

👉 सीतामढ़ी के जिलाधिकारी श्री मनेष कुमार मीणा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संचालित कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने समाहरणालय परिसर में स्थित ई.वी.एम. वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 किशनगंज के जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संचालित कल्याणकारी योजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी ली।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने समाहरणालय परिसर में आये सभी फरियादियों की समस्या सुनी तथा त्वरित निष्पादन के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय