Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार30/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

30/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

30/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने हरितालिका तीज व्रत के अवसर पर बिहारवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर सुहागन स्त्रियाँ अपने पति की रक्षा के लिए उपवास रख उनके सुखद जीवन की कामना के लिए पूजा-अर्चना करती हैं।

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 08 एजेंडों पर मुहर लगाई गयी।

👉 बिहार कैबिनेट ने जल संसाधन विभाग के अंतर्गत मधुबनी जिले के लौकही प्रखंड में विपुल नदी पर लक्ष्मीपुर गांव के पास वीयर योजना का निर्माण कराने के लिए 68 करोड़ से ज्यादा की प्रशासनिक स्वीकृति दी है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को गंगा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिया है।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने लोक शिकायत निवारण के अंतर्गत द्वितीय अपील की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने कुल 12 मामलों की सुनवाई की।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा ने मंडल कारा का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने जिले में चल रहे कल्याणकारी योजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी ली।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की तृतीय त्रैमासिक बैठक हुई। उन्होंने सड़कों पर अतिक्रमण, जाम की समस्या से निपटने एवं पार्किंग जोन से संबंधित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध उत्खनन पर रोक लगाने से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत नवनिर्मित खेल भवन-सह-व्यायामशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहर भर के युवा वर्ग योगा कर मानसिक रुप से सुद्ढ़ बनेंगे।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय