Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार29/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

29/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

29/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 आपदा पीड़ितों को हरसभंव राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा है कि राज्य के खजाने पर आपदा पीड़ितों का पहला अधिकार है। उन्होंने कहा कि हर आपदा पीड़ितों को सहायता पहुंचाई जाती है चाहे बाढ़ या सुखाड़ की स्थिति हो।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन ने राज्य के कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए क्षमता संवर्धन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने ‘क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम’ के तहत् जिला महिला सशक्तिकरण के नये भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को नये भवन से अविलंब कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये।

👉 सीतामढ़ी के जिलाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में मुस्कान सर्टिफिकेशन से संबंधित बाल चिकित्सा शाखा (पीडियाट्रिक डिवीजन) की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना, बाल संरक्षण, बाल श्रम एवं महिला विकास निगम के कार्यों की समीक्षा हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी श्री प्रणव कुमार ने अभियोजन पदाधिकारियों के साथ की बैठक की। उन्होंने लंबित विभिन्न मामलों को शीघ्र ही निपटाने के निर्देश दिये।

👉 बांका के जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने रेफरल अस्पताल, अमरपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों की उपस्थिति, दवा की उपलब्धता एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की जांच की।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय निगरानी समिति की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय