Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार26/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

26/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

26/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 किसानों को हरसंभव राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य में अल्प वर्षापात के कारण उत्पन्न स्थिति पर पूरी नजर रखें। किसानों के लिए सिंचाई कार्य का प्रबंध करायें ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो और उनकी फसल अच्छी हो।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने निर्देश दिया कि किसानों को डीजल अनुदान का लाभ तेजी से दिलाएं। किसानों को 16 घंटे निर्बाध बिजली की आपूर्ति करें। उन्होंने कहा कि बिजली की उपलब्धता रहने से किसानों को सिंचाई कार्य में सहूलियत होगी और जितने क्षेत्रों में धान की रोपनी हुई है उसका बचाव हो सकेगा।

👉 बिहार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर इंस्टालेशन में एक और कीर्तिमान स्थापित कर लिया है। बिहार स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के सीएमडी श्री संजीव हंस ने कहा कि अब तक 10 लाख से अधिक प्रीपेड मीटर इंस्टॉलेशन का कार्य कर लिया गया है जो कि बिहार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन की अध्यक्षता में समेकित बाल विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 बांका के जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय, शम्भूगंज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार ने गबय पंचायत में मनरेगा योजना के तहत निर्माणाधीन तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने काको प्रखंड अंतर्गत बीबी कमाल मकबरा परिसर में आयोजित होने वाले सूफी महोत्सव, 2022 को लेकर बैठक की। उन्होंने सूफी महोत्सव के सफल आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने राघोपुर प्रखंड का भ्रमण किया। उन्होंने प्रखंडों में चल रहे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में स्थानीय लोगों से फीडबैक लिया।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने मटिहानी प्रखंड में विभिन्न विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विप्लव पुस्तकालय ,गोदरगामा में डिजीटलीकरण केंद्र का भी उद्घाटन किया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय