शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार25/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

25/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

25/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बी.पी.मंडल की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

👉 गंगा जल को शुद्ध पेयजल के रुप में उपलब्ध कराने हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि राजगीर, नवादा, गया एवं बोधगया में लोगों को गंगा का जल शुद्ध पेयजल के रूप में उपलब्ध कराने के लिए काम किया जा रहा है। यह काम जल्द पूर्ण हो जाएगा तो मुझे काफी खुशी मिलेगी।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में कौआकोल प्रखंड सभागार में जिलास्तरीय समन्वय एवं राजस्व समिति की अनुमंडलवार समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने गंगा अतिथि भवन एवं N.T.P.C. परिसर, बरौनी में मोबाइल हेल्थ यूनिट का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस पहल से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने हेतु सिविल सर्जन को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक ने मंडल कारा, काको का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने आगामी नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 की ससमय तैयारी पूर्ण करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन ने केवटी प्रखंड के कोयला स्थान पंचायत का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं जन वितरण प्रणाली के कार्ययोजना के बारे में जानकारी ली।

👉 अररिया की जिलाधिकारी श्रीमती इनायत खान की अध्यक्षता में स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने विभाग से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी