Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार

24/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

24/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गंगा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह अलर्ट रहने और सारी तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिये।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर के गंगा तट स्थित सीढ़ी घाट के पास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गंगा नदी के जल को स्पर्श कर मोक्षदायिनी माँ गंगा को नमन किया।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट तक गंगा नदी का जल पहुंचने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि हमारा प्रयास सफल हुआ। उन्होंने कहा कि मेरी यह इच्छा थी कि सीढ़ी घाट पर श्रद्धालुओं के लिए गंगा जल की उपलब्धता हो सके।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा हुई। उन्होंने जिले के अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 सहरसा के जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा की अध्य़क्षता में विभिन्न तकनीकी विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारियों एवं अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने विभागों से संबंधित कार्ययोजना में तेजी लाने के निर्देश दिये।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ को लेकर जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर सरकारी योजनाओं को ससमय कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने उर्वरक की व्यवस्था एवं वितरण से संबंधित समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्धारित मूल्य पर उर्वरकों की बिक्री एवं उपलब्धता हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 किशनगंज के जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा हुई। उन्होंने विभाग से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
हिन्दी
Exit mobile version