बिहार की आज की प्रमुख खबरें
19/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव ‘जन्माष्टमी’ के त्योहार के रूप में बड़े धूमधाम एवं पारम्परिक रीति रिवाज से मनाया जाता है। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और उनके कर्मयोग के उपदेश को लोग आत्मसात करने का संकल्प लेते हैं तथा अपने सुख, समृद्धि एवं सफलता की कामना करते हैं।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मोइनुलहक स्टेडियम में मेट्रो रेल परियोजना के भूमिगत कार्य का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री-सह-नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव मौजूद रहे।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि पटना मेट्रो रेलवे का काम चल रहा है। अब अंडग्राउड वाला काम भी शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि हमलोगों का लक्ष्य है कि तेजी से इस पर काम हो।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अल्प वर्षापात की समीक्षा बैठक में कहा कि जितने क्षेत्रों में धान की रोपनी हुई है, उसके बचाव के लिए किसानों को सिंचाई के साधन उपलब्ध कराएं। जो किसान अल्प वर्षापात के कारण खेती नहीं कर पाये हैं, उनकी मदद करनी होगी। वैकल्पिक फसल योजना के तहत इच्छुक किसानों को जल्द-से-जल्द बीज उपलब्ध कराएं ताकि किसानों को कृषि कार्य में राहत मिल सके।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों को आश्वस्त करना होगा कि आपदा की स्थिति में सरकार उन्हें हरसंभव मदद देगी।
👉 निर्वाचक सूची में आधार को जोड़ने एवं प्रमाणीकरण हेतु 21 अगस्त को विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सभी बीएलओ को अपने-अपने मतदान केन्द्र के अंतर्गत क्षेत्र में भ्रमण कर गरूड़ ऐप के माध्यम से निर्वाचकों का आधार संग्रहण एवं प्रमाणीकरण कार्य करने का निर्देश दिया।
👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन की अध्यक्षता में हर घर नल का जल योजना की समीक्षा हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में ICDS की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 औरंगाबाद के जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल ने सदर अस्पताल में निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar