बिहार की आज की प्रमुख खबरें
17/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:
👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा बिहार विधान परिषद् परिसर में 200वां सत्र स्मृति स्तंभ का अनावरण किया गया। इस मौके पर विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह, जल संसाधन-सह-सूचना जन-सम्पर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा समेत कई मंत्रीगण मौजूद रहे।
👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि 200वां सत्र पूरा होने पर उसमें जितने लोग शामिल थे, उन सभी का इस स्मृति-स्तंभ में नामकरण किया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए यह यादगार बना रहे।
👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को धान आच्छादन एवं खाद उपलब्धता की स्थिति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन की अध्यक्षता में नल-जल योजना की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया।
👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह ने कल्याणपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में तकनीकी पदाधिकारियों की बैठक हुई। उन्होंने जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं को निर्धारित समय पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा की। उन्होंने विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया।
👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने जिला समन्वय समिति की समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने जिला राजस्व समन्वय समिति, नीलामपत्र वादों एवं आन्तरिक संसाधन की समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar