Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार13/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

13/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

13/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि झारखंड से अलग होने के बाद बिहार का हरित आवरण 9% के करीब था। वृक्षारोपण का कार्य तेजी से किया गया तो अब बिहार का हरित आवरण क्षेत्र 15% हो गया है। वृक्षारोपण के साथ-साथ वृक्षों को सुरक्षित रखा जा रहा है।

👉 मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत की गई। जल है, हरियाली है तभी जीवन सुरक्षित है। नई पीढ़ी को भी इसके बारे में पूरी तौर पर जो समझ हो रही है, उससे सबका भविष्य सुरक्षित होगा।

👉 जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों द्वारा बिहार के मो. अमरेज की गोली मारकर हत्या किये जाने पर मुख्यमंत्री मर्माहत हैं। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया। मुख्यमंत्री ने अमरेज के आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला से संबंधित समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण एवं क़ृषि से संबंधित कार्यों की समीक्षा की।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा ने समाहरणालय परिसर से “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन ने भूमि विवाद एवं शराबबंदी को लेकर समीक्षा बैठक की और संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री मनीष उपस्थित रहे।

👉 गोपालगंज के जिला पदाधिकारी श्री नवल किशोर चौधरी ने जिला अभियोजन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी संचिकाओं की जांच कर पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 किशनगंज के जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने सभी अंचलाधिकारी के कार्यों, राजस्व संग्रहण एवं आंतरिक संसाधन समिति तथा नीलाम पत्र वाद से संबंधित कार्यों की समीक्षा की।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने कतरीसराय में आयोजित जनता दरबार में आमजन की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय