शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार12/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

12/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

12/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने रक्षाबंधन के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार एवं स्नेह का त्योहार है।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने रक्षाबंधन के अवसर पर राजधानी वाटिका, पटना में पाटली के वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान उन्होंने ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ पर पाटली पौधा का वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने लोगों से वृक्षों के संरक्षित एवं संपोषित किये जाने की अपील की।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री शमसेर जंग बहादुर सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह द्वारा वज्रपात सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि यह रथ प्रचार-प्रसार के माध्यम से जिले के प्रखंडों / पंचायतों में घूम-घूमकर वज्रपात और ठनका से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करेगा। इस दौरान उन्होंने सभी जिलेवासियों से इन्द्रवज्र ऐप डाउनलोड करने का भी आह्वान किया।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में नगर निकाय के मास्टर प्लान, शहरी कार्यालय एवं आवासीय संरचना को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह, 2022 की तैयारियों को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार ने प्राथमिक कन्या विद्यालय एवं मध्य विद्यालय, ओनामा का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 अररिया की जिलाधिकारी श्रीमती इनायत खान की अध्यक्षता में विधि व्यवस्था, भू-विवाद एवं थानावार जनता दरबार लगाने के संबंध में समीक्षा बैठक हुई।

👉 खगड़िया के जिलाधिकारी डॉ. आलोक रंजन घोष की अध्यक्षता में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की सफलता हेतु जिला पंचायतीराज पदाधिकारी एवं जीविका टीम के साथ समीक्षा की गयी।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी