शुक्रवार, मार्च 29, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार10/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

10/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

10/08/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय नीतीश कुमार ने राजभवन में 8वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही उपमुख्यमंत्री के पद पर तेजस्वी यादव ने शपथ ग्रहण किया। महामहिम राज्यपाल श्री फागू चौहान ने शपथ दिलाई।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस, 2022 की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिया।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने लालगंज प्रखंड स्थित गंडक नदी के बलहा बसन्ता तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने कटाव निरोधी कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 समस्तीपुर के जिलाधिकारी श्री योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आगामी स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल बनाने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता ने अध्यक्षता में मद्य निषेध कानून से संबंधित समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने जिले में प्रभावकारी ढंग से लागू सुनिश्चित कराने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 किशनगंज के जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की विशेष बैठक हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने आगामी (स्वतंत्रता दिवस) 15 अगस्त 2022 के सफल आयोजन हेतु कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 औरंगाबाद के जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल ने पणरावां में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के निर्माणाधीन नए कार्यालय भवन का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी