Home BPSC न्यूज़ BPSC अखबारों में

‘टीचर मां से सीखा टाइम मैनेजमेंट’: BPSC में महिलाओं की टॉपर मोनिका 8 घंटे करती हैं जॉब, कहा-फिर भी 8 घंटे करती थी पढ़ाई

बिहार लोक सेवा आयोग संयुक्त परीक्षा में महिलाओं की टॉपर मोनिका श्रीवास्तव सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने ओवरऑल छठी रैंक हासिल की। औरंगाबाद की रहनेवाली मोनिका चेन्नई में 35 लाख के पैकेज पर जॉब करती हैं। 8 घंटे जॉब करते हुए उन्होंने 7 से 8 घंटे सेल्फ स्टडी की। जॉब करते हुए भी कैसे उन्होंने टाइम को मैनेज किया, पढ़िए …

सवाल- सबसे पहले आपको बधाई। ये आपका कौन सा प्रयास था बीपीएससी में?

जवाब- प्रथम प्रयास था मेरा।

सवाल- आपने विषय क्या रखा था वैकल्पिक विषय के रूप में?

जवाब- मैंने अर्थशास्त्र रखा था।

सवाल- अर्थशास्त्र ही क्यों रखा?

जवाब- कंप्यूटर साइंस से ग्रेजुएशन किया है मैंने। आईआईटी गुवाहाटी से। इसमें कंप्यूटर साइंस था नहीं, ऐसे में बाकी विषयों में मुझे अर्थशास्त्र ही ठीक लगा।

सवाल- बीपीएससी में इंजीनियर्स लोग ज्यादा सेलेक्ट हो रहे हैं। ये ज्यादा पढ़ते हैं क्या?

जवाब- हां बस पढ़ने का मौका चाहिए।

सवाल- कितने घंटे पढ़ते हैं ये इंजीनियर्स?

जवाब- आठ से दस घंटे पढ़ते हैं।

सवाल- आपकी सफलता में किन लोगों का योगदान रहा?

जवाब- मेरी मम्मी और मेरे पापा का।

सवाल- आपके मां और पिता जी क्या करते हैं और कहां रहते हैं?

जवाब- मेरे पिता जी बी.के श्रीवास्तव ग्रामीण कार्य विभाग में सहायक अभियंता हैं और मां भारती कुमारी प्राइमरी स्कूल में प्रधानाध्यापिका हैं। वे औरंगाबाद में रहते हैं।

सवाल- आप कितने भाई बहन हैं?

जवाब- हमलोग पांच भाई बहन हैं। दो बड़ी बहन, एक बड़ा भाई और एक छोटा भाई है।

सवाल- बीपीएससी की परीक्षा में आपको क्या खास लगा? बीपीएससी का पैटर्न यूपीएससी की तरह होता जा रहा है क्या ?

जवाब- थोड़ा बहुत ओवर लैपिंग है लेकिन बिहार से जुड़े कई सवाल होते हैं। ये सवाल मेरे लिए ज्यादा कठिन थे। बिहार के करेंट अफेयर्स से मैं ज्यादा अपडेट नहीं थी।

सवाल- ग्रेजुएशन आपने कब किया?

जवाब- साल 2016 में मैंने ग्रेजुएशन किया।

सवाल- उसके बाद से आप तैयारी में जुटी रहीं क्या?

जवाब- नहीं, मैं सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर चेन्नई में एक कंपनी में जॉब कर रही हूं।

सवाल- आपकी शादी हो गई क्या?

जवाब- नहीं मैं अविवाहित हूं।

सवाल- आपको अपने व्यक्तित्व में सबसे खास बात क्या लगती है?

जवाब- मेरी सफलता में मम्मी और पापा का काफी सपोर्ट रहा। पापा काफी एक्टिव रहे। मम्मी से टाइम मैनेजमेंट की सीख मिली। वे स्कूल जाती हैं और घर का पूरा कामकाज भी संभालती हैं। उससे मैं काफी सीखती रही। मैं जॉब करने के साथ-साथ आठ-दस घंटे पढ़ाई के लिए निकाल लेती थी। वर्किंग होना मेरे लिए फायदेमंद रहा।

सवाल-आपने यूपीएससी भी दिया है क्या?

जवाब- मैंने एक बार यूपीएससी दिया। उसके पीटी में मेरा नहीं हुआ।

सवाल- आगे फिर से यूपीएससी भी देंगी?

जवाब- हां दूंगी। लेकिन मेरी इच्छा बिहार में रहकर नौकरी करने की है।

सवाल- आपने कौन सी सेवा का चयन किया है?

जवाब- मैंने असिस्टेंट टैक्स कमिश्नर पद चुना है। बिहार वित्त सेवा में यह है।

सवाल- आपने पुलिस सेवा क्यों नहीं चुना?

जवाब- पेरेंट्स की भी इच्छा थी। मैं कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूं। छह साल इसमें काम किया। पुलिस सेवा में जाने से ज्यादा कॉन्ट्रास्ट हो जाता इसलिए पुलिस सेवा नहीं चुना।

सवाल- इस बार प्रशासनिक सेवा में पद नहीं था। शायद इसलिए ज्यादातर की चाहत वित्त सेवा रहा?

जवाब- हां, प्रशासनिक सेवा से पद होता तो मैं एसडीएम चुनती।

सवाल- आपकी हॉबी क्या है?

जवाब- ये सवाल इंटरव्यू में भी पूछा गया था। टाइम मिलता है तो एक्सरसाइज करती हूं। फिटनेस को लेकर जागरूक रहती हूं।

सवाल- कौन सा व्यक्तित्व है जो आपको सबसे ज्यादा आकर्षित करता है?

जवाब- मुझे राजा राम मोहन राय काफी प्रभावित करते हैं। उन्होंने महिलाओं के अधिकार की बात काफी साल पहले की। उनके विचार काफी प्रोग्रेसिव थे।

Source link

हिन्दी
Exit mobile version