गुरूवार, मार्च 28, 2024
होमकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार31/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

31/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

31/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पहले बिहार का हरित आवरण काफी कम था। वर्ष 2012 में हरियाली मिशन की स्थापना कर काफी संख्या में पौधे लगाये गये जिसका परिणाम है कि अब राज्य का हरित आवरण 15% से अधिक हो चुका है। हरित आवरण 17% तक करने का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है।

👉 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में पहला गोल्ड मेडल जीतने पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सुश्री साइखोम मीराबाई चानू को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत, जुनून और दृढ़ संकल्प ने ही उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। वह निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचें और देश का नाम रोशन करते रहें। ऐसी उनकी कामना है।

👉 मुख्यमंत्री ने बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेल में भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतने पर श्री संकेत सरगर और बिंदियारानी देवी को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचें और देश का नाम रोशन करते रहें।

👉 श्री गुरुराजा पुजारी ने भी राष्ट्रमंडल खेल में भारत के लिए वेटलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उन्हें भी उनकी इस जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

👉 शिक्षा मंत्री सह नालंदा जिला के प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हरदेव भवन सभागार में जिला में अल्प वृष्टि से उत्पन्न स्थिति तथा संभावित बाढ़ पूर्व तैयारी हेतु समीक्षा बैठक हुई।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने नवचयनित 55 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियोजन प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस मौके पर उन्होंने लक्षित वर्गों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा आम लोगों के प्रति संवेदनशीलता एवं उत्तरदायित्व की भावना से काम करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।

👉 जहानाबाद के जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला सृजन दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों हेतु समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने 1 अगस्त को जिला सृजन दिवस के मौके पर प्रभात फेरी कराने, अब्दुलबारी नगर भवन में विभिन्न विभागों के आकर्षक स्टॉल की प्रदर्शनी, केक कटिंग, स्मारिका विमोचन, पुरस्कार वितरण एवं पर्चा वितरण कराने का निर्देश दिया।

👉 किशनगंज के जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने जिला में संचालित बालगृह का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने आवासित बच्चों के पठन-पाठन, स्वास्थ्य, भोजन एवं कौशल विकास के संबंध में फीडबैक लिया।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारी हेतु जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 गोपालगंज के जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिला केंद्रीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया तथा उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मचारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया।
#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय

hi_INहिन्दी