Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार28/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

28/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

28/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार बिहार में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर काफी गंभीर हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फसल अवशेष को लेकर किसानों को जागरूक करें, उन्हें बताएं कि फसल अवशेष जलाने के क्या-क्या दुष्परिणाम होते हैं। फसल अवशेष जलाना पर्यावरण के लिए काफी घातक है।

👉 सूबे में कम बारिश के कारण धान की रोपनी में कमी और संभावित सूखे को ध्यान में रखते हुए किसानों को राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी ने बुधवार को समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि किसानों से डीजल अनुदान के लिए जल्द आवेदन लिए जाएं। उन्होंने अनियमित मॉनसून की स्थिति में किसान क्या करें, इसके लिए भी जल्द एडवाइजरी जारी करने का निर्देश दिया।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में पाटलिपुत्र बस टर्मिनल के कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। उन्होंने यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने जन्दाहा प्रखंड के बहसी सैदपुर गराही और रसूलपुर गौस पंचायत का भ्रमण किया। उन्होंने विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था, नल-जल योजना की स्थलीय जांच एवं महादलित टोले के लोगों से मिलकर सरकार की विकासात्मक योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी ली।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा ने इसुआपुर प्रखंड के छपिया पंचायत का भ्रमण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मनरेगा योजना, नल जल योजना, नली गली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पंचायत सरकार भवन की जांच की।

👉 दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रोशन ने हायाघाट के मल्हीपट्टी दक्षिणी पंचायत में विभिन्न योजनाओं की जांच की। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम, आधारभूत संरचना एवं विकास कार्यो की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने निर्धारित समय सीमा के अंदर खराब सड़कों की मरम्मती का निर्देश दिया।

👉 खगड़िया के जिलाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अलौली प्रखंड स्थित हथवन पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले लाभ के बारे में स्थानीय लोगों से फीडबैक लिया।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के जिलास्तरीय प्रतिनिधियों के समक्ष ई.वी.एम. एवं वी.वी. पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक भौतिक निरीक्षण कियाI उन्होंने ई.वी.एम. एवं वी.वी. पैट के रख-रखाव एवं सिक्योरिटी पर संतोष व्यक्त किया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय