Homeकरेंट अफेयर्सबिहार सरकार17/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

17/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

17/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 राज्य में विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने निर्देश देते हुए कहा है कि विधि-व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही न हो। उन्होंने निर्देश दिया कि अपराध अनुसंधान कार्य में तेजी लाएं और इसे ससमय पूर्ण करें ताकि दोषियों पर जल्द कार्रवाई हो सके।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार नालंदा के सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार के बड़े भाई स्व. सुनील गराई के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। उन्होंने स्व. सुनील गराई के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सरकार की विकासात्मक योजनाओं को महादलित टोलों में क्रियान्वयन का निर्देश दिया।

👉 वैशाली के जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा एवं एडीजे प्रथम-सह-प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री दीपक कुमार ने महनार अनुमंडल न्यायालय भवन का निरीक्षण किया।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में 10 विभागों के साथ आंतरिक संसाधन की बैठक हुई। उन्होंने मोबाइल टावर वसूली, एडवरटाइजिंग, होल्डिंग टैक्स एवं शॉप रेंट टैक्स वसूली आदि में प्रगति लाते हुए वर्गीकृत वसूली प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा ने वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ जिला पर्यावरण समिति तथा आर्द्र भूमि के पहचान सम्बन्धी बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने जिले के 14 प्रखंडों के चयनित 14 गांवों में महिलाओं को पूर्ण साक्षर करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की एवं कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 नालंदा के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बिहार वाहन दुर्घटना सहायता निधि के तहत लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई।
उन्होंने लंबित मामलों को ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
सम्बंधित लेख →

लोकप्रिय