Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार

14/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

14/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मरीजों को समय सीमा के अंदर आपातकालीन स्वास्थ्य परिवहन सेवा उपलब्ध होने से काफी सहूलियत होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती माताओं, बीमार शिशुओं, गंभीर रूप से बीमार मरीजों एवं दुर्घटनाग्रस्त मरीजों की इससे तत्काल स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध हो सकेगी।

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री रमई राम के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वह एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का निर्देश दिया।

👉 पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अभियान की समीक्षा हुई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि प्राप्त करने का निर्देश दिया।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय तथा पुलिस अधीक्षक श्री दीपक रंजन ने वाणावर श्रावणी मेला, 2022 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की एवं कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 मुंगेर के जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ने श्रावणी मेला को लेकर 26 किलोमीटर कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। उन्होंने मेले के सफल संचालन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 किशनगंज के जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री द्वारा “आपका प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत पोठिया प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विकासात्मक योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी ली।

👉 नवादा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में पकरीबरावां के कृषक महाविद्यालय धेवधा में जिलास्तरीय समन्वय एवं राजस्व समिति की अनुमंडलवार समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 सारण के जिलाधिकारी श्री राजेश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार के नेतृत्व में बालू के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने हेतु डोरीगंज थाना के रायपुर बिनगांवा एवं कोटवा पट्टी रामपुर इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया।

👉 सीतामढ़ी के जिलाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सुरसंड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
हिन्दी
Exit mobile version