Home करेंट अफेयर्स बिहार सरकार

11/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:


बिहार की आज की प्रमुख खबरें

11/07/2022 सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें:

👉 आज महीने के दूसरे सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से अपनी समस्याओं की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

👉 बांका के जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने सभी काँवरिया सेवा संघ के सदस्य एवं मुखिया के साथ आगामी श्रावणी मेला, 2022 की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अबरखा धर्मशाला स्थित मूलभूत सुविधाओं को लेकर टेन्ट सिटी का भी निरीक्षण किया।

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने प्रखंड एवं अनुमंडल कार्यालय, निर्मली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने जिले में आधारभूत संरचनाओं स्पोर्टस कॉम्पलेक्स (इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम), खेल भवन-सह-व्यामशाला के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सौंदर्यीकरण एवं साफ़-सफाई हेतु सम्बंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा समन्वय समिति की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि आगामी 15 जुलाई से 30 जुलाई तक सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा।

👉 औरंगाबाद के जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल ने सदर अस्पताल के निकट निर्माणाधीन आवासीय जीएनएम / पारामेडिकल इंस्टीट्यूट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

👉 मोतिहारी के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने समाहरणालय परिसर से विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिले भर में परिवार नियोजन के संबंध में प्रचार-प्रसार हेतु ‘सारथी रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

👉 मधुबनी के जिलाधिकारी श्री अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देश पर जिले के सभी थानों में भूमि विवाद के मामलों को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों द्वारा कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया।

#IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar


Information & Public Relations Department, Bihar

source
हिन्दी
Exit mobile version